चार आईएएस को एसीएस पदनाम

 चार आईएएस को एसीएस पदनाम

लखनऊ। राज्य सरकार ने चार आईएएस अधिकारियों को अपर मुख्य सचिव पदनाम दे दिया है। पदनाम पाने वालों में वर्ष 1991 बैच के एल वेंकटेश्वर लू और बीएल मीणा हैं और वर्ष 1992 बैच के नरेंद्र भूषण व अनुराग श्रीवास्तव हैं। इन अफसरों को पदोन्नति एक जनवरी को ही मिल गई थी।




वेंटेश्वर लू समाज कल्याण विभाग और बीएल मीणा उद्यान विभाग में तैनात हैं। नरेंद्र भूषण ऊर्जा विभाग व अनुराग श्रीवास्तव नमामि गंगे व ग्रामीण जलापूर्ति विभाग में तैनात हैं। राजेश कुमार सिंह को फिलहाल अपर मुख्य सचिव का पदनाम अभी नहीं मिला है। सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी के बाद पिछले वर्ष सितंबर में उन्हें कारागार सहित कई विभागों से हटाकर प्रतीक्षारत कर दिया था। मौजूदा समय वह होमगार्ड विभाग में प्रमुख सचिव के पद पर तैनात हैं।

Previous Post Next Post