तैयारी : प्रीपेड मीटर वालों को बिजली दरों में दो फीसदी छूट

 तैयारी : प्रीपेड मीटर वालों को बिजली दरों में दो फीसदी छूट

लखनऊ। स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगवाने वाले उपभोक्ताओं को बिजली दर में दो प्रतिशत तक छूट मिल सकती है। पावर कॉरपोरेशन ने नियामक आयोग में दाखिल अपने मसौदे में यह प्रस्ताव दिया है। साथ ही ऑनलाइन पेमेंट पर भी सहूलियत देने का प्रावधान किया है।





इंटरनेट बैंकिंग का इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं से सुविधा शुल्क नहीं लिया जाएगा। 4000 हजार तक का भुगतान डेबिट या क्रेडिट कार्ड से करने पर भी अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा।

समय पर भुगतान तो 1% की छूट: कॉरपोरेशन का प्रस्ताव है कि बिल तारीख या पहले भुगतान पर एक प्रतिशत छूट दी जाए। गांवों में यह पांच होगी। बकाएदारों को लाभ नहीं मिलेगा। कोई एडवांस पेमेंट करता है तो उसे ब्याज भी मिलेगा। ब्याज दर सिक्योरिटी डिपॉजिट वाली होगी। अग्रिम जमा राशि से मासिक बिल की कटौती होगी और बची रकम पर अगले बिल में ब्याज दिया जाएगा।


Previous Post Next Post