स्कूलों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति का प्रभावी क्रियान्वयन जरूरी

 स्कूलों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति का प्रभावी क्रियान्वयन जरूरी

● केंद्रीय विद्यालय संगठन लखनऊ संभाग का प्राचार्य सम्मेलन शुरू




लखनऊ, । राष्ट्रीय शिक्षा नीति का उद्देश्य छात्रों में छिपी अनूठी क्षमताओं को निखारना है। शिक्षक कक्षा में बच्चों को रटने के बजाए चिंतन, अध्ययन व सीखने की प्रवृत्ति विकसित करें। शिक्षक कक्षाओं में रोचक शिक्षण सामग्री का इस्तेमाल करें। सभी केन्द्रीय विद्यालय राष्ट्रीय शिक्षा नीति का प्रभावी क्रियान्वयन करें ताकि विद्यार्थियों का समग्र विकास सुनिश्चित हो। ये बातें केंद्रीय विद्यालय संगठन लखनऊ संभाग की उपायुक्त सोना सेठ ने केंद्रीय विद्यालय संगठन लखनऊ संभाग के तीन दिवसीय वार्षिक प्राचार्य सम्मेलन में कहीं।


उपायुक्त ने उम्मीद जतायी कि यह सम्मेलन निश्चित रूप से शिक्षण अधिगम लक्ष्यों को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण साबित होगा। उन्होंने प्रशासनिक मामलों की जानकारी साझा की। सम्मेलन में लखनऊ संभाग के 48 केंद्रीय विद्यालयों के प्राचार्य हिस्सा ले रहे हैं। इस अवसर पर केंद्रीय विद्यालय संगठन लखनऊ संभाग की सहायक आयुक्त अर्चना जायसवाल समेत अन्य मौजूद रहे।


Previous Post Next Post