नवोदय विद्यालय में दाखिले के लिए आवेदन शुरू

 नवोदय विद्यालय में दाखिले के लिए आवेदन शुरू



प्रतापगढ़। पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य लाल सिंह ने बताया कि कक्षा छह में 80 सीटों पर प्रवेश के लिए निशुल्क ऑनलाइन आवेदन 29 जुलाई तक लिए जाएंगे। 13 दिसंबर को प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि नवोदय विद्यालय की वेबसाइट पर अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। संवाद

Previous Post Next Post