तबादलों में गड़बड़ी सीएम को बताई’

 तबादलों में गड़बड़ी सीएम को बताई’

लखनऊ। मंत्री रवींद्र जायसवाल ने गुरुवार को लखनऊ में कहा कि हमने मुख्यमंत्री से 18 जून को मुलाकात की और अपने स्तर से जांच कराने में मिले तथ्यों के दस्तावेज उन्हें दिए। मुख्यमंत्री को बताया कि अधिकारियों ने लापरवाही बरती। मेरिट का पालन नहीं हुआ। जब हमारे पास लिस्ट आई तो हमें गड़बड़ी मिली। मुख्यमंत्री ने इसकी जांच कराने को कहा है। अब दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी। जांच मुख्यमंत्री कार्यालय स्तर से तय होगी।




इस बीच माना जा रहा है कि महानिरीक्षक निबंधन पर कार्रवाई हो सकती है। वहीं, बुधवार को ही प्रमुख सचिव अमित गुप्ता ने 59 उपनिबंधक व जिला अधिष्ठान के कुल 114 कनिष्ठ सहायक निबंधन के स्थानांतरण पर अगले आदेश तक रोक लगा दी। इसके साथ ही 29 नव प्रोन्नत उपनिबंधक के तबादले भी रुक गए।


Previous Post Next Post