अनजान कॉल से सहमी शिक्षिका, केस

 अनजान कॉल से सहमी शिक्षिका, केस

लखनऊ,। गोमतीनगर कोतवाली में पिता ने बेटी को अनजान नम्बर से कॉल कर परेशान किए जाने का मुकदमा दर्ज कराया। आरोपित नम्बर बदल कर फोन करता है। एक नम्बर ब्लॉक करने पर नए नम्बर से कॉल आती है। शिक्षिका के घर से स्कूल जाने के रास्ते की भी निगरानी की जा रही है। इस कारण से परिवार सहमा हुआ है।



चार नम्बरों का किया इस्तेमाल: आलमबाग निवासी युवती एक कॉलेज की शिक्षिका है। 11 जून की सुबह पहली बार अनजान नम्बर से कॉल आई। फोन करने वाले ने अरमान के तौर पर पहचान बताते हुए बात करना शुरू किया। पर, शिक्षिका ने गलत नम्बर होने पर कॉल काट दी। इसके बाद भी कई बार कॉल आई। जिस पर शिक्षिका ने नम्बर को ब्लैकलिस्ट में डाल दिया। एक नम्बर ब्लॉक करने पर आरोपित नए नम्बर से कॉल करने लगा। इस बार भी युवती का नाम लेकर बात की।

घर से निकल कर कहां जाती हो, सब पता है


आरोपित ने शिक्षिका की पूरी डिटेल जुटा रखी है। लगातार अनजान नम्बर से कॉल आने पर शिक्षिका ने पिता को जानकारी दी थी। दोबारा से फोन आने पर पिता ने बात की। इस पर युवक ने कहा कि शिक्षिका घर से कब निकलती है। बस से कहां पर उतरती है। उसे सब पता है। बेटी के बारे में यह जानकारी आरोपित को कैसे मिली। यह परिवार को नहीं पता। पर, कॉलर की बताए सभी बाते सही थी। ऐसे में परिवार वाले घबरा गए। एसीपी गोमतीनगर बृज नारायण से मुलाकात कर पिता ने शिकायत की। जिनके निर्देश पर गोमतीनगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ।


Previous Post Next Post