आयोग की अगली बैठक में होगा टीजीटी परीक्षा पर निर्णय

 आयोग की अगली बैठक में होगा टीजीटी परीक्षा पर निर्णय

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की अगली बैठक में प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) परीक्षा पर निर्णय लिया जाएगा। मंगलवार को आयोग पर प्रतियोगी छात्र मोर्चा के बैनर तले महाधरना और प्रदर्शन करने पहुंचे अभ्यर्थियों को यह जानकारी दी गई।



आयोग ने प्रवक्ता (पीजीटी) भर्ती परीक्षा तीसरी बार स्थगित करते हुए इसे अगस्त के अंतिम सप्ताह में प्रस्तावित किया है। वहीं, 21 व 22 जुलाई को प्रस्तावित परीक्षा भी टलने के आसार बने हुए हैं। आयोग की ओर से अभ्यर्थियों को आश्वस्त किया गया कि अगली बैठक में टीजीटी परीक्षा पर निर्णय ले लिया जाएगा और पीजीटी परीक्षा अगस्त के अंत में करा ली जाएगी। 

Previous Post Next Post