एमडीएम की रिपोर्ट आनलाइन नहीं होने पर रुकेगा स्कूलों का भुगतान
मुजफ्फरपुर : एमडीएम की रिपोर्ट आनलाइन नहीं होने पर संबंधित स्कूल का भुगतान रोक दिया जाएगा। राज्य स्तर पर अप्रैल और मई महीने की समीक्षा के दौरान पोर्टल पर कई स्कूलों में एमडीएम बंद बता रहा है। ऐसे में संबंधित स्कूल के लिए वेंडर का भुगतान नहीं करने का आदेश दिया गया है। मिड डे मील के राज्य निदेशक विनायक मिश्र ने सभी डीपीओ एमडीएम को निर्देश दिया
है। स्कूलों में संचालित मिड डे मील को पारदर्शी बनाने के लिए आनलाइन मानीटरिंग की व्यवस्था की गई है। ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर प्रतिदिन लाभुक बच्चों की संख्या अपलोड करने को कहा गया है। इसके बाद भी कई स्कूलों में मनमानी तरीके से पोर्टल पर अपलोड नहीं किया जा रहा है। केवल रजिस्टर पर संख्या दर्ज होती है। इसी के आधार पर वेंडरों को भुगतान भी कर दिया जाता है
