गूगल सर्च से हो रहा नया साइबर फ्रॉड ! सावधान रहें...
आजकल साइबर ठग गूगल सर्च का का फायदा उठाकर लोगों को ठगने के नए तरीके अपना रहे हैं। जब आप किसी कंपनी, बैंक, कस्टमर केयर या सर्विस सेंटर का हेल्पलाइन नंबर गूगल पर सर्च करते हैं, तो कई बार टॉप रिजल्ट में आपको गलत या फर्जी नंबर दिखाए जाते हैं। यूजर्स को फंसाने के लिए ये नंबर ठगों द्वारा एडवरटाइज या SEO के जरिए ऊपर लाए जाते हैं।
क्या करते हैं
ठग गूगल के एल्गोरिथ्म का दुरुपयोग कर बैंकों, होटलों और अन्य कंपनियों के नाम से नकली हेल्पलाइन नंबर टॉप पर लिस्ट करवा रहे हैं। जैसे ही कोई व्यक्ति इन नंबरों परकॉल करता है, वे खुद को संबंधित कंपनी का प्रतिनिधि बताकर बात शुरू करते हैं और फिर फर्जी सेवाओं के बहाने मोबाइल में ऐप डाउनलोड करवाने या संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने को कहते हैं। साथ ही वे बैंक डिटेल्स, OTP, UPI पिन इत्यादि मांग लेते हैं। वे किसी ऐप को जैसे कि Any Desk या TeamViewer डाउनलोड करने के लिए कहते हैं, कई बार नंबर डायल करते ही फोन हैक हो जाता, इसके बाद वे आपके खाते से पैसे निकाल लेते हैं।
फर्जी हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करने पर हैकर को मिल जाता है पूरा कंट्रोल
मिल जाता है पूरा कंट्रोल
एक बार व्यक्ति उनकी बातों में आकर ऐप डाउनलोड कर लेता है या लिंक पर क्लिक करता है तो ठगों को उसके फोन या कंप्यूटर का लगभग पूरा कंट्रोल मिल जाता है। इसके बाद वे बैंकिंग ऐप्स, फोटो, डाक्यूमेंट्स और निजी डेटा तक पहुंच जाते हैं। कई मामलों में ठग सीधे खाते से पैसे निकाल लेते हैं या संवेदनशील जानकारी के आधार पर ब्लैकमेलिंग भी करने लगते हैं।
ऐसे करें बचाव
गूगल सर्च में मौजूद किसी भी नंबर पर आंख मूंदकर भरोसा न करें।
हमेशा बैंक, होटल याकिसी भी सेवा का हेल्पलाइन नंबर केवल उनकी आधिकारिक वेबसाइट या ऐप से ही लें।
गूगल सर्च पर दिखने वाले नंबर की प्रामाणिकता जांचें।
OTP, PIN या पासवर्ड कभी भी किसी को न दें।
रिव्यू पढ़े या वेबसाइट वेरीफाई करें।
थर्ड पार्टी वेबसाइट्स या फर्जी पोर्टल्स से बचें, जो खुद को असली बताकर ठगते हैं।
अगर कोई अजनबी ऐप डाउनलोड करने या किसी लिंक पर क्लिक करने को कहे, तो सतर्क रहें और मना कर दें।
मोबाइल या कंप्यूटर में एंटीवायरस व सिक्योरिटी ऐप्स का इस्तेमाल करें।
अपने फोन में अनजान ऐप्सको इंस्टॉल करने सेबचें।
स्कैम होने पर क्या करें
यदि साइबर ठगी का शिकार हो जाते हैं तो तुरंत नजदीकी साइबर थाने में या भारत सरकार की आधिकारिक वेबसाइट cybercrime.gov.in पर जाकर रिपोर्ट करें। आप नेशनल साइबर फ्रॉड हेल्पलाइन नंबर 1930 पर भी कॉल कर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। जितनी जल्दी कार्रवाई करेंगे, पैसे और डेटा को सुरक्षित रखने की संभावना उतनी ही अधिक होगी @pky
