स्कूलों के विलय के विरोध में शिक्षकों का धरना-प्रदर्शन आज

 स्कूलों के विलय के विरोध में शिक्षकों का धरना-प्रदर्शन आज

श्रावस्ती : प्रदेश सरकार की ओर से स्कूलों के विलय की घोषणा के बाद शिक्षक संगठनों में रोष है। उप्र पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ की ओर से सरकार के इस फैसले के विरोध में आंदोलन की घोषणा की गई है। 27 जून को धरना-प्रदर्शन के बाद शिक्षक बीईओ के माध्यम से मुख्यमंत्री को पत्र भेजेंगे।




संगठन के जिलाध्यक्ष रामनरेश यादव व महामंत्री मुनव्वर मिर्जा ने बताया कि प्रांतीय आह्वान पर 27 जून को जिले की सभी ब्लाक मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन होगा। ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से विद्यालय बंद कर गरीब नौनिहालों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। छोटे-छोटे बच्चों का दो से तीन किलोमीटर पैदल चलकर पढ़ने जाना संभव नहीं है। संगठन ऐसे किसी भी आदेश को लागू नहीं होने देगा। उन्होंने संगठन के सभी पदाधिकारियों, ब्लाक अध्यक्षों और मंत्रियों से आह्वान किया कि अपने-अपने ब्लाक के सभी शिक्षकों से 27 जून को बीआरसी पर पहुंचने की अपील करें।


Previous Post Next Post