सोमवार से साढ़े नौ से चार बजे तक संचालित होंगे सभी सरकारी विद्यालय
पटना: राज्य के सभी 81 हजार सरकारी विद्यालय सोमवार से पूर्वाह्न 9.30 से अपराह्न चार बजे तक संचालित होंगे। ग्रीष्मावकाश के बाद सभी सरकारी विद्यालयों में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों की उपस्थिति अनिवार्य होगी। इस संबंध में शिक्षा विभाग ने सभी जिलोकको आदेश जारी किया है। यह आदेश सभी प्रारंभिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों पर लागू होगा। माध्यमिक शिक्षा निदेशक के हस्ताक्षर से शुक्रवार को जारी आदेश
को सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को अनुपालन कराने को कहा गया है। आदेश के मुताबिक पूर्वाह्न 9.30 से 10 बजे तक विद्यालयों में प्रार्थना आदि होगी। पूर्वाह्न 10 से 10.40 बजे तक पहली घंटी चलेगी। पूर्वाह्न 10.40 से 11.20 बजे तक दूसरी घंटी चलेगी। पूर्वाह्न 11.20 से मध्याह्न 12 बजे तक तीसरी घंटी चलेगी। मध्याह्न 12 से अपराह्न 12.40 बजे तक टिफिन होगा। टिफिन में ही प्रारंभिक विद्यालयों में बच्चों को मध्याह्न भोजन परोसे जाएंगे।
