बच्चों का मनेगा स्वागत सप्ताह, गृह कार्य का होगा आकलन

 बच्चों का मनेगा स्वागत सप्ताह, गृह कार्य का होगा आकलन



स्कूली बच्चों की प्रतिभा को विकसित करने की दिशा में बिहार सरकार एक से एक कार्यक्रम आयोजित कर रही है। गर्मी की छुट्टी समाप्त होते ही बच्चों को अब स्कूलों में नई अनुभूति का एहसास होगा । यही वजह है कि 23 जून से 27 जून 2025 तक अब कक्षा एक से आठवीं तक के सभी छात्रों में स्वागत सप्ताह मनाया जाएगा।... टन टन टन, चलो घंटी बजी स्कूल की, चलो स्कूल तुम्हें पुकारे, रोशनी जो मिला स्कूल की, जगमगाओगे तुम बनाकर तारे, जैसे गीत से ही अब क्लास की शुरुआत होगी। इस दिशा में

बिहार सरकार के शिक्षा विभाग स्थित निदेशक प्राथमिक शिक्षा द्वारा बिहार के सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को निर्देश पत्र जारी

करते हुए 23 जून से 27 जून यानी पांच दिनों तक सभी सरकारी स्कूल के 01 से 08 वर्ग के छात्रों के बीच स्वागत सप्ताह मनाने के निर्देश दिए गए हैं। स्वागत

सप्ताह में छुट्टी के दिनों में छात्रों के द्वारा गृह कार्य का आकलन करना है तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को प्रोत्साहित करने हेतु सम्मानित भी किया

जाना है। निर्देशानुसार इन पांच दिनों में स्वागत आधारित तीन गतिविधियों का संचालन विद्यालय स्तर पर किया जाएगा। इस दिशा में स्कूल के प्रधानाध्यापक एक घंटा पहले लाउडस्पीकर के माध्यम से प्रेरणादायक गीत का संचालन करेंगे। शिक्षकों द्वारा सभी बच्चों को गर्म जोशी से स्वागत किया जाएगा। इस दिशा में तिलक लगाकर, हाथ मिलाकर, हाई-फाई देकर, नमस्ते आपका स्वागत भी बोलना है। इतना ही नहीं प्रधानाध्यापक द्वारा प्रत्येक दिन छात्र स्वागत आधारित एक गतिविधि की जानकारी देंगे ।
Previous Post Next Post