शिक्षकों ने डीएम को सौंपा मांग पत्र

 शिक्षकों ने डीएम को सौंपा मांग पत्र



सीवान। शहर के गांधी मैदान में परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ के बैनर तले एक दिवसीय धरना शनिवार को दिया गया। धरना में जिले के सभी प्रखंडों के शिक्षकों ने अपनी एकजुटता का परिचय दिया। धरना के माध्यम से शिक्षकों की समस्याओं को लेकर डीएम को मांग पत्र सौंपा गया। जिलाध्यक्ष महेश प्रभात के नेतृत्व में परवेज अशरफ, आतिश कुमार, बिनोद कुमार, शैलेन्द्र पांडे, अंशु पांडेय, पिंटू कुमार, विनय कुमार महतो के शिष्टमंडल ने डीएम को मांग पत्र सौंपा।
Previous Post Next Post