825 शिक्षकों ने गैर जनपद जाने के लिए किया आवदेन

 825 शिक्षकों ने गैर जनपद जाने के लिए किया आवदेन



सीतापुर। परिषदीय विद्यालय में अंतर जनपदीय स्थानांतरण के तहत रविवार देर रात तक आवेदन किए गए। इसमें 825 शिक्षकों ने 15 जिलों में जाने की इच्छा जताई है। अब इनके आवेदनों की जांच की जाएगी। जांच के बाद सूची जारी होने पर शिक्षकों को रिलीव करने की प्रक्रिया होगी। बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि शासनादेश के आधार पर आवेदन हुए हैं। अब आवेदनकर्ताओं के अभिलेखों की जांच की जाएगी। इसके बाद सूची जारी की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस प्रक्रिया से जिले से शिक्षक दूसरे जनपदों में तो जाएंगे लेकिन गैर जिले से कोई शिक्षक नहीं आएगा। (संवाद)
Previous Post Next Post