दिव्यांग शिक्षकों की 800 किमी दूर तक कर दी तैनाती

 दिव्यांग शिक्षकों की 800 किमी दूर तक कर दी तैनाती


प्रयागराज। माध्यमिक शिक्षा विभाग के अफसरों की संवेदनहीनता का अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि दिव्यांग शिक्षकों को 800 किमी दूर तक तैनाती दे दी। मथुरा के किशनपाल गुप्ता को गोंडा, प्रगति को बागपत से महराजगंज और नवीन कुमार को मेरठ से बलरामपुर भेजा गया है। इन शिक्षकों के कार्यस्थल से तैनाती स्थल की दूरी करीब 800 किमी है। प्रयागराज के कल्पेन्दु को 650 किमी दूर हरदोई,जबकि कानपुर के कृष्ण त्रिपाठी को 150 किमी दूर कन्नौज भेजा गया था। कृष्ण त्रिपाठी का कहना है कि दिव्यांग नेहा साहू ने 31 मार्च को कार्यभार ग्रहण कर लिया था। संशोधन की बजाय नियम विरुद्ध नए सिरे से स्थानान्तरण कर दिया गया।


Previous Post Next Post