543 बेसिक के शिक्षकों का हुआ अंतर जनपदीय तबादला

 543 बेसिक के शिक्षकों का हुआ अंतर जनपदीय तबादला

प्रयागराज। परिषदीय स्कूलों में कार्यरत 543 शिक्षकों का अंतर जनपदीय स्थानांतरण हुआ है। बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव सुरेन्द्र कुमार तिवारी की ओर से गुरुवार को तबादला सूची जारी की गई।




 बलरामपुर व लखीमपुर खीरी में चार-चार, पीलीभीत में छह, संभल 230, मिर्जापुर 174, बदायूं 39, शाहजहांपुर 15, बहराइच 18, सिद्धार्थनगर 12 और सोनभद्र में 41 शिक्षकों का तबादला हुआ। सहायक अध्यापक के कुल 13266 पद खाली हैं यानि दूसरे जिलों से 13266 शिक्षक इन जिलों में जा सकते हैं।

Previous Post Next Post