यूपी समेत कई राज्यों में 30 तक भारी बारिश का अलर्ट

यूपी समेत कई राज्यों में 30 तक भारी बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली, एजेंसी। मौसम विभाग (आईएमडी) ने बुधवार को अलर्ट जारी कर 30 जून तक यूपी समेत पश्चिमी, मध्य, पूर्वी और दक्षिणी भारत के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी दी है।




कई राज्यों में भारी मानसूनी बारिश से सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है। गुजरात के सूरत में लगातार बारिश के कारण शहर के विभिन्न हिस्सों में भयंकर जलभराव की स्थिति है। सड़कें नालों में बदल गई हैं। निचले इलाके जलमग्न हो गए, जिससे सामान्य जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। अधिकारियों ने सूरत में स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है। 25 जून से उत्तर-पश्चिम भारत में वर्षा की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। सात दिनों में मध्य, पूर्व और पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में भारी वर्षा की संभावना है।


हिमाचल : हाइड्रो प्राेजेक्ट में 20 मजदूर बहे, दो मरे


शिमला। तेज बारिश के बाद इंदिरा प्रियदर्शनी हाइड्रो प्रोजेक्ट में काम कर रहे 20 मजदूर बह गए। इनमें दो के शव बरामद किए गए। कुल्लू में तीन जगह बादल फटने से तीन लोग बह गए। बुधवार दोपहर इंदिरा प्रियदर्शनी हाइडल प्रोजेक्ट में पानी का बहाव बढ़ गया। इससे 15 से 20 मजदूर धारा में बह गए। 


Previous Post Next Post