टीआरई 3 की तकनीकी ज्वाइनिंग 30 तक होगी

 टीआरई 3 की तकनीकी ज्वाइनिंग 30 तक होगी

सहरसा। टीआरई 3 का तकनीकी ज्वाइनिंग शुरू है। जिला शिक्षा विभाग के मुताबिक 30 जून तक तकनीकी ज्वाइनिंग होगा। तकनीकी ज्वाइनिंग होने के बाद भी प्राण कार्ड बनेगा और उसके बाद भुगतान होगा। वहीं गर्मी की छुट्टियों के उपरांत टीआरई-3 के तहत चयनित अभ्यर्थियों का भौतिक सत्यापन अब संबंधित कार्यालय में किया जाएगा। विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी केअनुसार सत्यापन कार्य के लिए कार्यालय स्तर पर तैयारी शुरू कर दी गई है। 



संबंधित अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि पर सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना अनिवार्य होगा। डीइओ अनिल कुमार ने कहा कि तकनीकी ज्वाइनिंग की प्रक्रिया चल रही है। तकनीकी ज्वाइनिंग के बाद जिस प्रकार का विभाग से निर्देश मिलेगा। उसका पालन किया जाएगा।
Previous Post Next Post