यूपी के 28 जिलों में कल से भारी बारिश का अलर्ट

 यूपी के 28 जिलों में कल से भारी बारिश का अलर्ट

● लखनऊ समेत मध्य, पूर्वी यूपी पर मानसून मेहरबान




● एमपी की ओर खिसकी हुई ट्रफ लाइन उत्तर में बढ़ रही

लखनऊ, । यूपी से रूठा मानसून फिर प्रदेश को भिगोने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार ये बदलाव शनिवार रात से दिखने लगेगा। इसके चलते मध्य यूपी,पूर्वांचल के जिलों में बारिश शुरू हो जाएगी। मौसम विभाग ने रविवार से लखनऊ समेत 28 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

अमौसी स्थित मौसम मुख्यालय के अनुसार मानसून की ट्रफ लाइन यानी मुख्य धारा प्रदेश से खिसक कर एमपी की ओर चली गई थी, जो अब उत्तर की ओर बढ़ रही है, इससे बारिश का दायरा अब प्रदेश में फैलेगा। इससे लखनऊ में रविवार की शाम से मौसम बदलेगा और बौछार पड़ने के साथ तेज हवा भी चलेगी जिससे तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है। सोमवार को पूरे शहर में व्यापक हल्की से सामान्य वर्षा हो सकती है।

यहां बेहद भारी वर्षा संभव: श्रावस्ती, बहराइच, बलरामपुर, खीरी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर।

यहां भारी वर्षा के आसार: सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, मऊ, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, गोंडा, सीतापुर, अंबेडकरनगर, बागपत, मेरठ, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर और आसपास।

Previous Post Next Post