शराब के नशे में स्कूल पहुंची शिक्षिका बोली- 12 बजा दूंगी, ये मेरा स्कूल है...
जिले के मनावर क्षेत्र के सिंघाना गांव स्थित एक सरकारी प्राइमरी स्कूल में महिला शिक्षिका शराब के नशे में धुत होकर पहुंची और स्कूल स्टाफ व बच्चों पर रौब जमाने लगीं। जब स्टाफ ने उन्हें ऐसा करने से रोका, तो उन्होंने धमकी भरे लहजे में कहा, "मैं तुम सबकी 12 बजा दूंगी, यह स्कूल मेरा है।" इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
घटना 23 जून की बताई जा रही है, जब शिक्षिका कविता कवचे नशे की हालत में स्कूल पहुंचीं। उन्होंने बच्चों और स्टाफ के साथ दुर्व्यवहार किया। जब एक सहकर्मी ने उन्हें स्टाफ रूम में बैठने की सलाह दी, तो शिक्षिका लड़खड़ाती आवाज में बोलीं, "यह स्कूल मेरा है। तुमने कुछ बोला तो मैं 12 बजा दूंगी। मेरे सामने ज्यादा नाटक मत करना।" इसके बाद वह वहां से चली गई।
इस घटना को लेकर प्रभारी प्राचार्य जुवान सिंह बघेल ने वरिष्ठ अधिकारियों को शिकायत भेजी है। स्कूल स्टाफ के अनुसार, शिक्षिका लगभग रोज ही नशे की हालत में स्कूल आतीहैं और किसी के समझाने पर विवाद करती हैं। उनके जिम्मे करीब 150 बच्चों को पढ़ाने की जिम्मेदारी है। बीआरसी किशोर कुमार बाघेश्वर ने बताया कि शिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को पत्र लिखा गया है।
शिक्षिका के खिलाफ जांच शुरू
डीपीसी प्रदीप खरे ने बताया, शिकायत के बाद सिंघाना स्कूल की शिक्षिका को सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विकास विभाग नरोत्तम बरकड़े ने सस्पेंड कर दिया है। साथ ही विभागीय जांच शुरू की जारही है।
.png)