आठवीं तक की कक्षाएं 11 बजे तक ही चलेंगी

 आठवीं तक की कक्षाएं 11 बजे तक ही चलेंगी



जासं, पटनाः मौसम के तल्ख मिजाज का असर हर उम्र वर्ग के लोगों पर पड़ रहा है। ऐसे में खासकर बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ने की संभावना को देखते हुए जिला दंडाधिकारी डा. त्यागराजन एसएम ने आठवीं कक्षा तक के स्कूलों का

संचालन 11 बजे तक ही करने का आदेश जारी किया है। सोमवार को जारी आदेश में उन्होंने कहा कि जिले के सभी सरकारी एवं निजी स्कूलों में कक्षा आठ तक एवं सभी कोचिंग संस्थानों में शैक्षणिक गतिविधियों पर 11 बजे के बाद प्रतिबंध लगाया

गया है। प्री स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन सुबह 10 बजे तक हो सकेगा। कोचिंग संस्थानों में शाम 4.30 बजे के बाद शैक्षणिक गतिविधियों का संचालन किया जा सकता है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से 20 जून तक के लिए प्रभावी रहेगा।

Previous Post Next Post