BPSC शिक्षिका ने कोसी बराज से लगायी छलांग, स्कूल से निकलकर उठाया कदम

 BPSC शिक्षिका ने कोसी बराज से लगायी छलांग, स्कूल से निकलकर उठाया कदम

सुपौल: कोसी बराज के फाटक संख्या छह के अपस्ट्रीम में मंगलवार को 25 वर्षीया शिक्षिका पूजा कुमारी ने मोबाइल पर बात करते हुए कोसी नदी में छलांग लगा दी. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और नेपाल एनडीआरएफ की टीम ने तलाश शुरू कर दी गई है लेकिन कई घंटों के बाद भी शिक्षिका का पता नहीं चल सका है.



जहानाबाद की रहने वाली थी पूजा?: 

नदी में छलांग लगाने वाली पूजा बसंतपुर प्रखंड के वार्ड नंबर 6 स्थित प्राथमिक विद्यालय नोनिया टोला में बीपीएससी टीआर-1 शिक्षिका के रूप में कार्यरत थी. वह मूल रूप से जहानाबाद जिले के बराबर थाना क्षेत्र अंतर्गत कूकरी बिगहा वार्ड नंबर 1 की रहने वाली थी.

छलांग लगाने से पहले उतारे गहने:

 प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पूजा ने नदी में छलांग लगाने से पहले घाट पर अपनी स्कूटी की चाबी, चप्पल, दोनों हाथों का कंगन, पैरों की बिछिया, दुपट्टा और मास्क छोड़ दिए थे. वह मोबाइल पर बात करते हुए कोसी बराज के फाटक संख्या 6 तक पहुंची और फिर ऊपर चढ़कर उत्तर दिशा की ओर बढ़ी. स्थानीय निवासी चंदर मुखिया को अनहोनी की आशंका हुई तो वे पास के पुलिस चौकी में सूचना देने दौड़े लेकिन तब तक पूजा नदी में छलांग लगा चुकी थी.

नदी में छलांग लगाने से पहले घाट पर उसने अपनी स्कूटी की चाबी, चप्पल, दोनों हाथों का कंगन, पैरों की बिछिया, दुपट्टा और मास्क छोड़ रख दिया. उसके बाद मोबाइल पर बात करते हुए कोसी बराज के फाटक संख्या 06 तक पहुंची और फिर ऊपर चढ़कर उत्तर दिशा की ओर बढ़ी. आशंका होने पर पुलिस चौकी में सूचना देने दौड़े लेकिन तब तक पूजा नदी में छलांग लगा चुकी थी."- चंदर मुखिया, प्रत्यक्षदर्शी

स्कूल में मौजूद था पर्स और हेलमेट: 

विद्यालय के प्रधानाध्यापक अशोक कुमार ने बताया कि पूजा रोजाना की तरह मंगलवार को भी समय से विद्यालय आई थी. मध्याह्न भोजन के समय तक वह स्कूल में ही थी. निर्माण कार्य के कारण परिसर में अव्यवस्था थी, जिस कारण किसी को उनके बाहर जाने की भनक नहीं लगी. उनका पर्स और स्कूटी का हेलमेट अब भी स्कूल में ही मौजूद है.

दो बच्चों और पति को छोड़ गई पूजा: 

जानकारी अनुसार पूजा की शादी 26 अप्रैल 2018 को जहानाबाद के बिररा वार्ड नंबर 2 निवासी संदीप कुमार यादव से हुई थी. उनके दो छोटे बच्चे एक साढ़े तीन साल की बेटी और ढ़ाई साल का बेटा है. पूजा अपने पति और बच्चों के साथ वीरपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 9 स्थित किराए के मकान में रहती थी. पति संदीप बीपीएससी से शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे हैं.


"सुबह वह रोज की तरह समय से उठी, बच्चों और खुद के लिए नाश्ता तैयार किया और फिर विद्यालय के लिए निकली. घटना की सूचना मुझे करीब साढ़े 12 बजे मिली, जिसके बाद मैंने विद्यालय में संपर्क किया."- संदीप कुमार यादव, पूजा के पति


अब तक नहीं नहीं मिली शिक्षिका: 

घटना की सूचना मिलते ही बसंतपुर प्रखंड के कई शिक्षक और भीमनगर थानाध्यक्ष दीपक कुमार घटना स्थल पर पहुंच गए हैं. वहीं स्थानीय गोताखोरों और एनडीआरएफ की टीम शिक्षिका की खोजबीन में जुटी हुई है लेकिन अब तक उसक पता नहीं चल पाया है. इस घटना ने पूरे शिक्षा जगत को मर्माहत कर दिया है. घटना का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है. स्थानीय पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है.

Previous Post Next Post