माध्यमिक विद्यालयों में तबादले के ऑनलाइन आवेदन कल से

 माध्यमिक विद्यालयों में तबादले के ऑनलाइन आवेदन कल से

लखनऊ। राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत सहायक अध्यापक व प्रवक्ता (पुरुष-महिला) के वार्षिक तबादले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 30 मई से शुरू होगी। तबादले के लिए मानव संपदा पोर्टल से 4 जून तक आवेदन किए जा सकेंगे।




माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव ने बताया कि आवेदन ऑनलाइन ही किए जा सकेंगे। अन्य माध्यम से आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। प्रक्रिया पूरी होने के बाद तबादला आदेश मानव संपदा पोर्टल के माध्यम से जारी किया जाएगा। इसकी विस्तृत जानकारी ehrms.upsdc.gov.in से ली जा सकती है।


उन्होंने बताया कि कोई समस्या होने पर शिक्षक ईमेल onlineteachertransfer2024@gmail.co m तथा हेल्पलाइन नंबर 9368636558 व 8317054632 पर कॉल या व्हाट्सएप कर सकते हैं।


Previous Post Next Post