स्कूल नहीं दे रहे जरूरी सूचनाएं

 स्कूल नहीं दे रहे जरूरी सूचनाएं

लखनऊ। सीबीएसई, सीआईएससीई बोर्ड के स्कूल सोसाइटी रजिस्ट्रेशन के रिन्युअल और एनओसी की सूचना नहीं दे रहे हैं। एक माह बीत जाने के बाद 317 स्कूलों में से सिर्फ 40 स्कूलों ने अधूरी सूचना दी है। डीआईओएस की ओर से स्कूल प्रबंधक, प्रधानाध्यापकों को कई बार नोटिस जारी की गई।




डीआईओएस राकेश कुमार ने आठ अप्रैल को सीबीएसई के 228 और सीआईएससीई के 89 स्कूलों को नोटिस जारी कर सोसायटी नवीनीकरण समेत नौ बिन्दुओं पर सूचना मांगी थी। सिर्फ 40 स्कूलों का जवाब आया है। डीआईओएस ने कहा कि जवाब न देने पर कार्रवाई की जाएगी।


Previous Post Next Post