कार से शिक्षक की रिवाल्वर चोरी

 कार से शिक्षक की रिवाल्वर चोरी

प्रयागराज,। पीपलगांव निवासी एक शिक्षक की कार से उनकी लाइसेंसी रिवाल्वर चोरी हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी रिवाल्वर नहीं मिली। कार में रुपये भी रखे थे, लेकिन वह चोरी नहीं हुए। एयरपोर्ट पुलिस मुकदमा दर्जकर रिवाल्वर की तलाश कर रही है। शाहा उर्फ पीपलगांव निवासी जितेंद्र कुमार मिश्रा प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक हैं। उनके भाई पीडब्ल्यूडी में ठेकेदारी करते हैं। बीते 24 मई की रात अपनी कार आवास के पास खड़ी की



थी। कार में ही शिक्षक जितेंद्र मिश्रा अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर रखे थे, जबकि कार का दरवाजा लॉक करना भूल गए। देर रात किसी ने कार का दरवाजा खोलकर लाइसेंसी रिवाल्वर गायब कर दी। इसकी जानकारी होते ही जितेंद्र के होश उड़ गए। उन्होंने बताया कि कार में दो लाख रुपये भी रखा था, लेकिन आरोपी ने रुपये को हाथ तक नहीं लगाया। थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश की जा रही है।

Previous Post Next Post