समस्त BEO/ARP/SRG 🔔 दिनांक 21 मई 2025 से प्रारंभ हो रहे समर कैंप हेतु आवश्यक निर्देश

 समस्त BEO/ARP/SRG 

दिनांक 21 मई 2025 से प्रारंभ हो रहे समर कैंप हेतु आवश्यक निर्देश:- 




📌 1. महत्वपूर्ण बिंदु                  


👉 समस्त उच्च प्राथमिक एवं कंपोजिट विद्यालयों में 21 मई से 10 जून 2025 तक समर कैंप का आयोजन किया जायेगा।


👉 समय: प्रातः 7:00 बजे से 10:00 बजे तक।


👉 कक्षा: 6 से 8 तक के विद्यार्थियों को सम्मिलित किया जाएगा।


👉 नियुक्त किए गए शिक्षा मित्रों/अनुदेशकों/ स्व प्रेरित शिक्षकों की सूची जारी कर दी गई है।


👉 स्पेशल रिसोर्स पर्सन – डांस, ड्राइंग, म्यूजिक, पेंटिंग के लिए बुलाये जा सकते हैं, प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के प्रतिनिधि भी सहयोग करेंगे।


👉 प्रतिदिन सप्लीमेंट्री न्यूट्रीशन के लिए हाईजिनिक नास्ता/चना/बिस्किट/ मौसमी फल/खीरा / ग्लूकोज/ मूंगफली वाली पैक्ड नमकीन की व्यवस्था की जाए। Rs 5/- प्रति छात्र भुगतान किया जाएगा। (मध्याहन भोजन प्राधिकरण द्वारा निर्देशित )


👉 समर कैंप के सञ्चालन हेतु स्टेशनरी आदि के व्यय हेतु 2000/- की धनराशी SMC खाते में प्रेषित की जा रही है


👉 PTI को स्पोर्ट एक्टिविटी (इंडोर – आउटडोर ) के लिए नामित किया जाये।  


👉 समर कैंप से पूर्व ptm आयोजित करें एवं अभिभावक सहमती प्रदान करें समर कैम्प का प्रचार प्रसार


👉 समर कैंप के दौरान गर्मी , लू, हीत वेव से बचाव के लिए समस्त उपाय सुनिश्चित किये जाएँ


👉 सार्वजानिक अवकाश एवं रविवार को कैम्प संचालित नहीं किया जाएगा


👉 विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को पर्यावरण जागरूकता से सम्बंधित गतिविधियाँ कराइ जाएँ l




📌 2. समर कैंप का शुभारंभ


💐 समर कैंप के शुभारंभ अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं अभिभावकों को आमंत्रित करना सुनिश्चित किया जाए।




📌 3. सुझावात्मक गतिविधियाँ (प्रति दिन कम से कम 5 गतिविधियाँ)


👉 प्रत्येक दिन योग सत्र अनिवार्य रूप से कराया जाए।


👉 पुस्तकालय की पुस्तकों से बच्चों को पठन हेतु प्रेरित किया जाए, कहानी सुनाना भी शामिल हो।


👉 इनडोर गेम्स जैसे कैरम, लूडो आदि।


👉 विज्ञान एवं पर्यावरण पर आधारित गेम्स, जैसे प्रश्नोत्तरी, खोज आधारित गतिविधियाँ।


👉 स्मार्ट क्लास व टैबलेट्स के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों से संबंधित वीडियो दिखाना।


👉 विज्ञान एवं गणित किट्स का प्रयोग कर गतिविधियाँ कराना।


👉 क्राफ्ट कार्य – चार्ट पेपर, कलर पेपर, स्केच पेन आदि से।


👉 ICT लैब का उपयोग – गणित व विज्ञान से जुड़ी रोचक गतिविधियाँ।


👉 पर्यावरण एवं नागरिकता से संबंधित जागरूकता गतिविधियाँ।


👉 Learning by Doing कार्यक्रम वाले विद्यालयों में एल.बी.डी. आधारित कार्य।


👉 ब्लैक एंड व्हाइट चित्रों को रंगने हेतु देना।


👉 आनंददायक शिक्षण, इनडोर खेल, रचनात्मक कार्य, क्राफ्ट आदि।


👉 वॉलंटियर्स की मदद से विशेष गतिविधियाँ जैसे संगीत, कोडिंग, तकनीकी नवाचार।




📌 4. पर्यवेक्षण एवं फीडबैक


👉विद्यालयों में गतिविधियों की फोटो सहित सूचना गूगल फॉर्म के माध्यम से साझा करना अनिवार्य है। 


👉 BEO, SRG, ARP द्वारा समय-समय पर विद्यालय निरीक्षण/ पर्यवेक्षण किया जाए व रिपोर्ट गूगल फॉर्म पर भेजी जाए।




📌 5. पुरस्कार एवं प्रोत्साहन


👉 HM द्वारा शिक्षामित्रों/ अनुदेशकों को पुरस्कृत किया जाएगा l


👉 प्रत्येक ब्लॉक से 3 सर्वश्रेष्ठ विद्यालयों को चिन्हित कर पुरस्कृत किया जाएगा।


👉जनपद स्तर पर चयनित 5 विद्यालयों को जिलाधिकारी महोदया द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।


👉 राज्य स्तर पर उत्कृष्ट समर कैंप का आयोजन करने वाले 10 BEO को भी पुरस्कृत किया जाएगा।




 नोट: सभी BEO, ARP, SRG यह सुनिश्चित करें कि समर कैंप पूरी योजना के साथ समयबद्ध, रोचक एवं गुणवत्तापूर्ण रूप में संचालित हो। महानिदेशक, स्कूल शिक्षा, लखनऊ कार्यालय द्वारा जारी संबंधित आदेश/पत्र को अवश्य पढ़ें। 


सुझावात्मक कैलेंडर पृथक से साझा किया जा रहा है।


BSA, Chandauli





Previous Post Next Post