71 कॉलेजों के 12 सौ पदों पर होगी भर्ती

 71 कॉलेजों के 12 सौ पदों पर होगी भर्ती

लखनऊ। प्रदेश में 71 नवनिर्मित राजकीय डिग्री कॉलेजों में प्राचार्य, असिस्टेंट प्रोफेसर, लाब्रेरी लेक्चरर और तृतीय श्रेणी के कर्मचारियों के पद सृजित कर दिए गए हैं।



इन डिग्री कॉलेजों में प्राचार्यों के 71 पद और असिस्टेंट प्रोफेसर के 1136 पदों का सृजन किया गया है। इन कॉलेजों में शैक्षिक संवर्ग के 1207 पद सृजित किए गए हैं। प्रमुख सचिव एमपी अग्रवाल की ओर से इन 71 नए राजकीय डिग्री कॉलेजों में पदों के सृजन का आदेश जारी कर दिया गया है।


Previous Post Next Post