बक्सर, हमारे संवाददाता। जिले के
स्कूलों में छात्रों के नामांकन में कमी देखने को मिल रही है। इस समस्या के निदान के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी अमरेंद्र पांडेय ने सभी बीईओ के साथ बैठक की। इसमें निर्देश दिया कि जिन स्कूलों में 50 कम छात्रों का नामांकन होगा। उन विद्यालय में प्रभारी एचएम सहित शिक्षकों पर कार्रवाई की जाएगी। समीक्षा के दौरान यह बात सामने आई कि पिछले वर्ष की तुलना में छात्रों के नामांकन में उल्लेखनीय गिरावट देखी जा रही है। इस गिरावट के संभावित कारणों जैसे बच्चों का विद्यालय से ड्रॉपआउट होना, विद्यालयों द्वारा
नामांकन की एंट्री अब तक नहीं किया जाना, या अन्य प्रशासनिक लापरवाही की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की। जिला एमआईएस प्रभारी जितेंद्र कुमार ने प्रखंडवार एवं कक्षावार नामांकन के आंकड़े प्रस्तुत किये। सभी बीईओ को
चार दिनों के भीतर सभी लंबित नामांकन की एंट्री पूर्ण करने का निर्देश दिया। डीईओ ने स्पष्ट किया कि जिन विद्यालयों में 50 से अधिक छात्रों के नामांकन में गिरावट पाई गई है, उन्हें बीआरसी बुलाकर संबंधित कंप्यूटर शिक्षक की
सहायता से बच्चों की एंट्री की जाएगी। और चार दिनों तक कार्य पूर्ण नहीं होने पर संबंधित विद्यालयों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बैठक के दौरान यह भी सामने आया कि 385 विद्यालयों ने अब तक ई शिक्षा कोष पोर्टल पर विद्यालय आधारभूत संरचना से संबंधित जानकारी अपलोड नहीं की है। इनमें सबसे अधिक लापरवाही ब्रह्मपुर में 81 विद्यालय, चौसा 65 विद्यालय एवं राजपुर में 71 विद्यालय में देखने को (समग्र शिक्षा) शारिक अशरफ ने संबंधित विद्यालयों को चार दिनों के भीतर एंट्री पूर्ण करने का अंतिम निर्देश दिया है। बैठक में बीईओ सुरेश प्रसाद, जितेंद्र कुमार, सुनील कुमार, एआरपी सुरेंद्र कुमार सहित अन्य मौजूद थे।
