एआरपी ने एसएमसी खाते से निकाले 50 हजार
सीतापुर। महोली ब्लॉक में एआरपी ने बीईओ की सहभागिता से एआरपी रहते हुए भी मूल विद्यालय के एसएमसी खाते से 50 हजार रुपये से अधिक की धनराशि आहरित कर ली, जबकि एक अप्रैल को उन्होंने अपने विद्यालय में प्रधानाध्यापक का पुनः चार्ज सम्भाला। बीईओ के अनुमोदन से खाता स्थानांतरित कर रुपये का हेरफेर कर लिया।
मामला प्राथमिक विद्यालय महोली देहात के प्रधानाध्यापक अतन शुक्ला से जुड़ा हुआ है। अतन शुक्ला राज्य पुरस्कार शिक्षक के लिए कई बार आवेदन भी कर चुके हैं। तीन वर्ष पूर्व अतन शुक्ला का एआरपी के लिए चयन हो गया। विद्यालय का प्रभार. छोड़ने के बाद भी एसएमसी के बैंक खाते का वह एक साल तक संचालन करते रहे, जो नियम विरुद्ध है।
हालांकि इसकी शिकायत हुई तो अतन शुक्ला ने विद्यालय के एसएमसी खाते का संचालन छोड़ दिया, जिसे प्रभारी प्रधानाध्यापक विनोद कुमार सिंह को दे दिया गया। 31 मार्च 2025 को एआरपी का कार्यकाल समाप्त होना था लेकिन 20 मार्च को बीईओ वीरेंद्र पांडेय से अनुमोदन कराकर बतौर एआरपी एसएमसी खाते का संचालन अपने नाम कर लिया। खाता स्थानांतरित होते ही उन्होंने खाते में जमा 50 हजार 527 रुपये निकाल लिये, जिसका कोई विभागीय कार्य में सदुपयोग नहीं किया गया।
