पहली से सात जुलाई तक 35 करोड़ पौधे लगाएंगे

 पहली से सात जुलाई तक 35 करोड़ पौधे लगाएंगे

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में इस वर्ष भी पहली से सात जुलाई तक होने वाले महोत्सव की तैयारी प्रारंभ हो गई है। इसके तहत इस वर्ष भी 35 करोड़ पौधरोपण किए जाएंगे। पौधरोपण के लिए 1901 पौधशालाओं में 52.33 करोड़ पौधों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। सभी विभागों द्वारा लगाए जाने वाले पौधरोपण का भी लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है।




पौधरोपण महाभियान 2025 के लिए मिशन निदेशक की जिम्मेदारी अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक/ मुख्य वन संरक्षक (प्रशासन) दीपक कुमार को सौंपी गई है। सभी 18 मंडलों का लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है। इन मंडलों में महाभियान की सफलता के लिए नोडल अधिकारी भी नियुक्त कर दिए गए हैं।




पौधशालाओं में पौधे की उपलब्धता




वन विभाग 47.27 करोड़ पौधे (14.71 पुरानी पौध- 32.54 नई उगान)




निजी पौधशाला 3.17 करोड़ पौधे




उद्यान विभाग 1.55 करोड़ पौधे




रेशम विभाग 33 लाख पौधे




पौधे संख्या




औद्योगिक व इमारती (सागौन, शीशम आदि) 18.60 करोड़




फलदार (आम, अमरुद आदि) 10.79 करोड़




औषधीय (सहजन-नीम आदि) 5.75 करोड़




चारा व शोभाकार (सिरस, अमलतास आदि) 5.62 करोड़




पर्यावरणीय (पीपल, बरगद आदि) 29 लाख




तय किए गए लक्ष्य में शीर्ष पांच विभागों के लक्ष्य




विभाग लक्ष्य




वन, पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन 14 करोड़




ग्राम्य विकास 12.59 करोड़




कृषि 2.50 करोड़




उद्यान 1.55 करोड़




पंचायती राज 1.28 करोड़




18 मंडलों के तय किए गए लक्ष्य




मंडल लक्ष्य




लखनऊ 4 करोड़




कानपुर 3.13 करोड़




चित्रकूट 2.76 करोड़




झांसी 2.58 करोड़




मीरजापुर 2.27 करोड़




अयोध्या 2.20 करोड़




देवीपाटन 1.95 करोड़




प्रयागराज 1.89 करोड़




बरेली 1.87 करोड़




वाराणसी 1.78 करोड़




मुरादाबाद 1.76 करोड़




आगरा 1.74 करोड़




गोरखपुर 1.43 करोड़




आजमगढ़ 1.34 करोड़




अलीगढ़ 1.20 करोड़




मेरठ 1.14 करोड़




बस्ती 1.08 करोड़




सहारनपुर 88 लाख




सभी 18 मंडलों के नोडल अधिकारी नियुक्त




पौधरोपण अभियान 2025 के मिशन निदेशक दीपक कुमार ने बताया कि सभी 18 मंडलों के नोडल अधिकारी नियुक्त कर दिेए गए हैं।




मंडल नोडल अधिकारी




कानपुर एन रवींद्रा मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव, पश्चिमी क्षेत्र)




लखनऊ रामकुमार महाप्रबंधक विपणन (उप्र वन निगम) लखनऊ




गोरखपुर बीसी ब्रह्मा मुख्य वन संरक्षक पूर्वी क्षेत्र




मीरजापुर संजय कुमार महाप्रबंधक उत्पादन (उप्र वन निगम)




बरेली-मुरादाबाद ललित कुमार वर्मा अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक




अयोध्या-देवीपाटन एपी सिन्हा मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव पूर्वी)




मेरठ व सहारनपुर भीमसेन अपर मुख्य वन संरक्षक आगरा जोन




प्रयागराज व वाराणसी सुजॉय बनर्जी महाप्रबंधक कार्मिक- उप्र वन निगम




झांसी व चित्रकूट एसएन मिश्र मुख्य वन संरक्षक दक्षिण क्षेत्र




बस्ती व आजमगढ़ डॉ. के इलांगो मुख्य वन संरक्षक परियोजना




आगरा व अलीगढ़ एचवी गिरीश मुख्य वन संरक्षक बुंदेलखंड जोन

Previous Post Next Post