✍️ `सरकारी स्कूलों का शैक्षिक कैलेंडर जारी`
*साल में 220 दिन स्कूल खुलेगा, 180 दिन पढ़ाई, 20 दिन मूल्यांकन*
*शिक्षा विभाग ने बिहार के सरकारी स्कूलों स्कूलों का शैक्षिक कैलेंडर जारी किया है। 220 दिन स्कूल खुलेगा। इसमें 180 दिन पढ़ाई होगी। जबकि 20 दिन मूल्यांकन और 20 दिन स्कूल के कार्यक्रम के लिए निर्धारित किया गया है। बुनियादी स्तर पर छात्रों की पढ़ाई सुबह 9.30 से 1.30 बजे तक होगा। इस दौरान बच्चों को स्कूल सोमवार से शुक्रवार तक चलेगा। इसमें अनुशासन सत्र, गीत, कविता, स्नैक टाइम, खेल-कूद, साक्षारता, भाषा, भोजना होगा। जबकि प्रारंभिक स्तर पर स्कूल सुबह 9 बजे से 3 बजे तक चलेगा। इस दौरान सुबह 30 मिनट गीत, प्रार्थना के लिए निर्धारित किया गया है। इसके साथ ही मौखिक भाषा ज्ञान, शब्दों की पहचना, कला व शिल्प, पढ़ना व लिखना और खेल-कूद के लिए 30-30 मिनट निर्धारित किया गया है। जबकि मिड डे मिल के लिए 45 मिनट और मौखिक भाषा और शब्दों की पहचान के लिए 1 घंटा निर्धारित किया गया है। मध्य स्तर सभी कार्य दिवस 7.15 घंटे का होगा। सुबह स्कूल 8.30 बजे से 3.45 बजे तक चलेगा।*
Post a Comment