खगड़िया, निज प्रतिनिधि। शिक्षा विभाग आये समय शिक्षा और बच्चों के हित में शिक्षकों के लिए नये नये आदेश जारी कर रही है। अब शिक्षकों के लिए सोशल मीडिया पर शिक्षा विभाग के कार्यप्रणाली पर टिप्प्णी नहीं करने का सख्त हिदायत दी है।
इससे पहले शिक्षकों को जिंस और टीशर्ट में शैक्षणिक गतिविधियों में शामिल होने पर रोक लगाई थी। गाहे बगाहे नजरअंदाज दिख ही जाता है। अब भी कुछ शिक्षक स्कूल में फॉर्मल ड्रेस पहनकर आने के आदेश को धता
बताते दिख जाते हैं। यहां तक कि जिंस के साथ टीशर्ट भी पहनकर पहुंच रहे हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर भी एक्टिव देखे जाते हैं। डीईओ अमरेंद्र कुमार गोंड की मानें तो विभाग के निर्देश का पालन शिक्षकों को करना है। शिक्षक स्कूल समय में मोबाइल का प्रयोग सोशल मीडिया पर नहीं करें। ऐसा पाये जाने पर कार्रवाई होगी
