सरकारी विद्यालयों में उपलब्ध कराई जाएंगी मूलभूत सुविधाएं
राब्यू, जागरण पटना : सरकार चालू शैक्षणिक सत्र में अतिआवश्यकता वाले विद्यालयों में मूलभूत कमियों की आडिट कराने जा रही है, ताकि ऐसे विद्यालयों को प्राथमिकता के आधार पर मूलभूत सुविधाएं जल्द से जल्द उपलब्ध कराई जाएं। प्राथमिक शिक्षा निदेशालय ने रिपोर्ट उपलब्ध कराने के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारियों को तीन दिनों का समय दिया है। इस संबंध में प्राथमिक शिक्षा निदेशक साहिला द्वारा मंगलवार को सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश दिया है। निर्देश में कहा गया है कि जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं विद्यालय के प्रधानाध्यापक को लगता है कि बच्चों को यह सुविधा उपलब्ध कराना अतिआवश्यक है। सूचना फार्मेट में मांगे गए हैं। उसमें जिला, प्रखंड, विद्यालय का नाम, यू डायस कोड, पेयजल (चापाकल, सबमर्सिबल, टंकी सहित), शौचालय, अन्य एवं अभियुक्ति के कालम दिए गए हैं।
