एचएम की कुर्सी पर बैठे शिक्षक के साथ मारपीट

 मेहसी निज संवाददाता। एचएम की खाली कुर्सी पर बैठे सहायक शिक्षक को टोलासेवक ने मारपीट कर कुर्सी खाली कराया। मारपीट होते देख छात्र विद्यालय से फरार हो गये। घटना प्रखण्ड के बिसम्भरपुर गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में शुक्रवार को घटी है। जानकारी के अनुसार उत्क्रमित मध्य विद्यालय की एचएम सुनीता देवी कुछ काम से बाहर गयी हुई



थी। उनकी खाली कुर्सी पर विद्यालय के शिक्षक धर्मेंद्र कुमार बैठ गये। टोला सेवक ने एचएम के चैंबर में घुस कर बैठे शिक्षक के साथ मारपीट की। एचएम सुनीता देवी ने बताया कि घटना की सूचना बीईओ को दे दिया है। बीईओ मेहसी पिताम्बर प्रसाद ने बताया कि प्रधाना ध्यापक सुनीता देवी द्वारा मोबाइल से घटना की सूचना मिली है। लिखित आवेदन मिलने पर जांच किया जाएगा।

Previous Post Next Post