प्रधान शिक्षकः 20 जिलों को छोड़कर देना होगा विकल्प

 मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। प्रधान शिक्षकों के जिला आवंटन में अभ्यर्थियों को सामान्य कोटि के साथ ही ईडब्लूएस महिला और बीसी के दोनों कोटि के अभ्यर्थियों को 20 जिलों को छोड़कर जिला पदस्थापन का विकल्प देना होगा।


जिले समेत सूबे के 2645 अभ्यर्थियों को पहले के दिए तीन जिलों में किसी में पदस्थापन का मौका नहीं मिला है। इन अभ्यर्थियों को अब 18 जिले में ही तीन जिला पदस्थापन के लिए चुनना पड़ेगा। मुजफ्फरपुर के दर्जनों अभ्यर्थियों को नजदीक का कोई भी जिला नहीं मिला है। प्रधान शिक्षक में अनारक्षित कोटि और अनारक्षित महिला दोनों ही अभ्यर्थियों के लिए 20 जिलों में सीट नहीं है। ईडब्लूएस महिला में भी 20 जिलों में विकल्प नहीं है। बीसी और बीसी महिला दोनों ही कोटि में 20 जिलों में किसी तरह का विकल्प नहीं है। इन



जिलों में इस कोटि की एक भी रिक्ति नहीं है। विभाग की ओर से सभी जिलों की कोटिवार रिक्ति के तहत अब सामान्य कोटि की महिलाओं के लिए सबसे अधिक प. चंपारण, बांका और किशनगंज में रिक्ति बची है। प.चंपारण में सामान्य कोटि की महिलाओं की 115 रिक्ति है। वहीं सामान्य कोटि में 256 रिक्ति है। बांका में सामान्य में 195 और महिलाओं के 74 पद अभी रिक्त हैं। किशनगंज में अनारक्षित 167 और अनारक्षित महिला में 66 रिक्ति है।


मधुबनी में क्रमशः 230 और 67 रिक्ति है। नवादा, सारण जैसे जिलों में अनारक्षित अभ्यर्थियों के पद हैं मगर अनारक्षित महिलाओं के लिए रिक्ति नहीं है।

Previous Post Next Post