47 शिक्षकों को 'टीचर आफ द मंथ' का खिताब

 47 शिक्षकों को 'टीचर आफ द मंथ' का खिताब

राज्य ब्यूरो, जागरण, पटना : शिक्षा विभाग ने सरकारी विद्यालयों के 47 शिक्षक 'टीचर आफ द मंथ' घोषित किया है। इन शिक्षकों को फरवरी, 2025 के लिए प्रखंड स्तरीय उत्कृष्ट शिक्षक का प्रशस्ति पत्र शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डा.एस. सिद्धार्थ के हस्ताक्षर से दिया गया है। इनमें 21 महिला शिक्षक हैं।



शिक्षा विभाग के मुताबिक जिन शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र दिया गया है, उनमें अररिया जिले के नरपतगंज प्रखंड के मध्य विद्यालय नोनिया टोला चकला के शिक्षक धीरज सिंह, मधुबनी के कलुआही प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय मलमल की संगीता कुमारी, बांका के धोरैया प्रखंड के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय चन्दाडीह धोरैया के हिमांशु शेखर, भागलपुर के इसमाइलपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय गोनरचक-वस्ता के इफत इमरान, सुलतानगंज प्रखंड के कन्या मध्य विद्यालय कुमारपुर के राघव दुबे एवं

कहलगांव प्रखंड के सर्वोदय उच्च विद्यालय शोभनाथपुर के नितीन मुकेश, भोजपुर के गड़सी प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय विश्वम्भरा की कुमारी नेहा, बरहड़ा प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय इंग्लिश की कुमारी सोनिया, पीरो प्रखंड के मध्य विद्यालय हसन बाजार की दीप्ति शर्मा एवं आरा प्रखंड के कन्या मध्य विद्यालय परदा की आरजू कुमारी, गया के वजीरगंज प्रखंड के मध्य विद्यालय बारा के प्रभु दयाल एवं नीमचक बथानी प्रखंड के उर्दू उत्क्रमित मध्य विद्यालय बंदी नीमचक बथानी की संजीता, नालंदा जिले के हिलसा प्रखंड के मध्य विद्यालय गजेंद्रविगहा के राजेश, पटना के फुलवारीशरीफ प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय प्रखंड कालोनी की नीतू शाही एवं मोकामा प्रखंड के श्री भगवती उच्च विद्यालय मोर के कुमार ईश्वर चन्द्र सागर शामिल हैं।

Previous Post Next Post