पटना, मुख्य संवाददाता। पटना सहित 14 शहरों में दिन में बुधवार को अधिकतम तापमान की कमी से शीतलहर जैसे हालात रहे। पटना में ठंड का असर दिनभर बना रहा।
सुबह में मध्यम स्तर का कोहरा रहा, लेकिन ठंडी हवाओं से दिनभर ठिठुरन की स्थिति बनी रही। यहां अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री नीचे 16.2 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.4 डिग्री ऊपर 13 डिग्री सेल्सियस रहा। पटना के अधिकतम तापमान में
0.8 डिग्री सेल्सियस की कमी आई। उधर, गया में 8.8 डिग्री, भागलपुर में 4.5 डिग्री, मुंगेर में सात डिग्री, बांका में 4.1 डिग्री, कटिहार में 5.2 डिग्री, पूर्णिया में 4.4 डिग्री, किशनगंज में 3.5 डिग्री, बेगूसराय 5.6 डिग्री, औरंगाबाद में 4.3, अरवल में 3.8 डिग्री, सासाराम 1.1 डिग्री, रोहतास के डेहरी में 3.2 डिग्री, गोपालगंज में 1.4 डिग्री, वाल्मीकिनगर में 0.4 डिग्री, पटना 0.8 डिग्री फारबिसगंज में 2.6 डिग्री अधिकतम तापमान में गिरावट आई।