स्कूल में माहौल बिगाड़ने, नहीं पढ़ाने वाले शिक्षकों का अब ट्रांसफर होगा

 बिहार में विशिष्ट शिक्षकों के लिए नए प्रावधान लागू हो गए हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई कैबिनेट की बैठक में बिहार विद्यालय विशिष्ट शिक्षक (संशोधन) नियमावली, 2024 को मंजूरी मिली। इसके तहत, सक्षमता परीक्षा पास करने वाले विशिष्ट शिक्षक स्कूल में नहीं पढ़ाएंगे, माहौल बिगाड़ेंगे, या लोकल पॉलिटिक्स में लिप्त होंगे, उनका ट्रांसफर जिले से बाहर कर दिया जाएगा। 



डीएम की अनुशंसा पर विभाग ट्रांसफर करेगा। देर शाम नियमावली की अधिसूचना भी जारी कर दी गई। अब विशिष्ट शिक्षकों को नया वेतनमान भी मिलेगा। कैबिनेट ने गुरुवार को 43 प्रस्तावों को मंजूरी दी। बैठक में पारित एक अन्य प्रस्ताव के अनुसार, प्रदेश में 300 करोड़ खर्च कर 2500 आंगनबाड़ी केंद्र बनाए जाएंगे। इसमें 255 करोड़ रुपए नाबार्ड से लोन लिए जाएंगे। समेकित बाल विकास सेवाएं योजना के तहत इन केंद्रों का निर्माण होगा। इसके अलावा कारखाना अधिनियम की धाराओं में संशोधन का प्रस्ताव स्वीकृत। इसके तहत श्रम केंद्रों पर काम के कितने घंटे होंगे इसका निर्णय सरकार ले सकेगी। बैठक की जानकारी अपर मुख्य सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ ने दी. 

Previous Post Next Post