माध्यमिक शिक्षा के लिए 176 करोड़ की राशि जारी

 पटना। राज्य में समग्र शिक्षा के तहत चालू वित्तीय वर्ष 2024-25 में माध्यमिक शिक्षा की दूसरी किस्त के रूप में 176 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी की गयी है।



यह राशि अनुदान के रूप में दी गयी है। यह राशि गैर वेतनादि मद में खर्च की जायेगी। जारी की गयी राशि में से केंद्र द्वारा दी गयी राशि के साथ ही राज्य द्वारा दी गयी अनुपूरक राशि भी शामिल है। यह जानकारी शिक्षा विभाग द्वारा महालेखाकार को दी गयी है।

Previous Post Next Post