एमडीएम जिला समन्वयक व प्रखंड प्रभारी को ग्रामीणों ने बनाया बंधक
कॉच निसुरपुर स्कूल में बुधवार को मिड डे मील खाने के बाद करीब 40 बच्चे बीमार हो गए। सभी को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद रात 11 बजे सभी को छुट्टी दे दी गई। बच्चे घर लौट गए। गुरुवार सुबह कुछ बच्चों की तबीयत फिर बिगड़ गई। उन्हें दोबारा अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब सभी बच्चे स्वस्थ हैं। गुरुवार दोपहर जिला समन्वयक सत्येंद्र सिंह, कोंच एमडीएम प्रभारी ब्रजेश कुमार और दूसरे प्रखंड के एमडीएम प्रभारी दीपक कुमार निसुरपुर स्कूल पहुंचे। ग्रामीणों ने
साथ तीनों अफसरों के धक्का-मुक्की की। फिर उन्हें बंधक बना लिया। स्कूल में हंगामा हुआ। ग्रामीणों ने स्कूल की बिजली काट दी। इससे शिक्षिका अरुणा कुमारी बेहोश हो गईं।
थानाध्यक्ष शैलेश कुमार और प्रशासन की टीम पहुंची। अफसरों को ग्रामीणों के कब्जे से मुक्त कराया गया। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अभय रमन ने बताया कि वे अस्पताल में बच्चों का इलाज करवा रहे थे। सभी बच्चे ठीक हैं। उन्हें घर भेजा जा रहा है। बंधक बनाए जाने की जानकारी उन्हें नहीं है