राज्य ब्यूरो, जागरण पटना राज्य के सरकारी विद्यालयों में जल-जीवन-हरियाली कार्यक्रम के तहत 15 करोड़ 80 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इस राशि से पहले चरण में 1976 विद्यालयों में वर्षा जल संचय संरचना का निर्माण होगा। इसके लिए वित्त विभाग ने राशि की स्वीकृति दी है। इस राशि से चयनित विद्यालयों में जो संरचना निर्माण होगा उसके जरिये वर्षा के जल संचित कर उसे जमीन के अंदर ले जाकर भूमिगत जल स्तर को संतुलित रखने में मदद मिलेगी।
शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक जल-जीवन-हरियाली
पहले चरण में 1,976 विद्यालयों में जल संचय संरचना का होगा निर्माण, संरचना निर्माण की निगरानी जिला स्तर पर होगी
कार्यक्रम के तहत राज्य के सभी सरकारी विद्यालयों में वर्षा जल संचय संरचना का निर्माण कराया जाएगा।
चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए पहले चरण में जिन 1976 विद्यालयों का चयन किया गया है, उसमें जून-जुलाई तक जल संचय संरचना का निर्माण कराया जाना है। 375 चयनित विद्यालयों में वर्षा जल संचय संरचना निर्माण के लिए
तीन करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। इसमें तत्काल एक करोड़ 32 लाख रुपये जारी किए गए हैं। वर्षा जल संचय हेतु संरचना निर्माण की निगरानी जिला स्तर पर की जाएगी।
बता दें कि मुख्य सचिव की अध्यक्षता में जल जीवन हरियाली मिशन की बैठक में 2025 से 20230 तक विद्यालयों में जल संचय संरचना निर्माण कराया जाना है। बिहार शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा इन विद्यालयों में वर्षा जल संचय की भौतिक संरचना निर्माण के लिए 80 हजार रुपये प्रति विद्यालय का आवंटन किया जा रहा है।
Post a Comment