पटना। बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के जयराम शर्मा के अध्यक्षत्व वाले गुट की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक रविवार को यहां अदालतगंज मध्य विद्यालय में हुई।
बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष जयराम शर्मा ने की। इसमें अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के उस गुट की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के कार्यकारी अध्यक्ष नुनुमणि सिंह एवं अंकेक्षक सूर्यनारायण यादव को सम्मानित किया गया, जिससे बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के जयराम शर्मा के अध्यक्षत्व वाला गुट सम्बद्ध है।
बैठक का संचालन प्रदेश महासचिव दिनेश कुमार सिंह ने किया। इसमें सेवा निरंतरता के साथ विशिष्ट शिक्षकों का वेतन निर्धारण एवं एप्प में सुधार होने तक ऑनलाइन हाजिरी पर रोक की मांग की गयी। तय हुआ कि अन्य संगठनों के साथ विमर्श कर बड़े आंदोलन की घोषणा की जायेगी।
बैठक में प्रदेश उपमहासचिव मो. कुदूस, पवन प्रतापी, प्रदेश सचिव आनंद मिश्रा, प्रवक्ता इंद्रभूषण, कार्यालय सचिव मुकेश गुप्ता, मीडिया प्रभारी वीरेंद्र प्रसाद, अजय सिंह, उमाशरण सिंह, मुनिद्र झा, अखिलेश सिंह, राजेश सिंह, राजकिशोर राय, विश्वमोहन सिंह, ब्रजेश कुमार सिंह, आलोक सिंह, महेंद्र पासवान, राजीव कुमार सिंह, सत्येंद्रधारी यादव, सुनील गुप्ता, ब्रजेश कुमार मिश्रा, ज्योति रंजन, जीतेंद्र कुमार, नर्गिस राज, उपेंद्र पाण्डेय एवं मो. जलील भी शामिल थे।
इस बीच ब्रजनंदन शर्मा के अध्यक्षत्व वाले बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष ब्रजनंदन शर्मा एवं महासचिव घनश्याम प्रसाद यादव ने सोशल मीडिया में कहा है कि किसी ने बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के नाम पर फर्जी बैठक की है। इससे बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ का कोई मतलब नहीं है।
फर्जी बैठक की सूचना प्रशासन को दी गयी है। संबंधित लोगों पर विधिसम्मत काररवाई होगी।
Post a Comment