पटना, हिन्दुस्तान ब्यूरो। सरकारी विद्यालयों में बच्चों के चेहरे से हाजिरी बनेगी। इससे ही उनकी उपस्थिति की जानकारी ली जाएगी। इस तकनीक का ट्रायल सफल रहा है। पहली जनवरी से विद्यार्थियों की हाजिरी की यह नई व्यवस्था लागू हो जाएगी। हाजिरी के बाद टैब छात्र-छात्राओं के चेहरों से उपस्थिति की पुष्टि करेगा।
यह जानकारी शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ ने दी। वे 'शिक्षा की बात' कार्यक्रम के तहत शनिवार को शिक्षकों से आनलाइन रू- ब-रू थे। इस दौरान उन्होंने चुने हुए 10 सवालों के जवाब भी दिये। अपर मुख्य सचिव ने बताया कि बच्चों की हाजिरी के बाद नई तकनीक से युक्त टैब उसपर काम करेगा। हाजिरी के बाद ही वह बच्चों की चेहरे की जानकारी मांगेगा। वह बता देगा कौन बच्चा सही में विद्यालय आया था। उन्होंने कहा कि ई-शिक्षा कोष के माध्यम से नई तकनीक का ट्रायल सफल रहा है।
Post a Comment