Primary ka master: शिक्षकों के स्कूल आवंटन में सहरसा व सुपौल की गति धीमी

 शिक्षकों के स्कूल आवंटन में सहरसा व सुपौल की गति धीमी



स्थानांतरण चाहने वाले शिक्षकों के विद्यालय आवंटन कार्य की गति अररिया जिले में काफी धीमी है। अभी तक यहां के 17.13 प्रतिशत शिक्षकों का ही विद्यालय आवंटन का काम हुआ है। सूबे में अररिया जिले का स्थान 26वें पर है। 98.42 फीसदी के साथ जमुई पहले स्थान पर है। वहीं 5.23 प्रतिशत के साथ पश्चिमी चंपारण सबसे नीचे पायदान पर लटका है। शनिवार तक अररिया जिले में 2574 शिक्षकों में से 441 का विद्यालय आवंटन का काम हुआ है। हालांकि जिला आवंटन के बाद विद्यालय आवंटन का कार्य तेजी से चलने की बात कही जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अररिया जिले में अब तक 441 शिक्षकों का विद्यालय आवंटन का काम हुआ है। राज्य कार्यालय से जारी आकंड़ों के अनुसार राज्य में अभी एक लाख 14 हजार 669

शिक्षकों के जिला आवंटन के बाद जिला स्तर पर आवंटन का कार्य चल रहा है। इसमे 26507 शिक्षकों को विद्यालय अलॉट कर दिया गया है। इसमें जमुई प्रथम स्थान पर है,

जहां 98.41 प्रतिशत शिक्षकों के विद्यालय आवंटन का कार्य पूर्ण हो चुका है। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के अनुसार ग्रीष्मावकाश के बीच में ही सभी शिक्षकों के विद्यालय आवंटन का कार्य पूर्ण कर लिया जाना है ताकि शिक्षक ग्रीष्मावकाश के बाद नए स्कूलों में योगदान दे सके। राज्य में ई शिक्षाकोष के माध्यम से एक लाख

90 हजार शिक्षकों ने ट्रांसफर के लिए आवेदन किया है। जिसमे से एक लाख साठ हजार शिक्षकों के जिला आवंटन होने की बात कही जा रही है। 

जिलावार स्कूल आवंटन की गति

जमुई 98.41 प्रतिशत

सीतामढ़ी 31.18

शिवहर 94.89

शेखपुरा 94.50

सहरसा 30.96

खगड़िया 78.50

अरवल 69.90

किशनगंज 58.20

मधुबनी 46.59

जहानाबाद 40.00

रोहतास 37.23

लखीसराय 46.49

नवादा 34.83

सुपौल 33.32

भोजपुर 31.18

कटिहार 30.24

मुंगेर 29.60

सिवान 24.35

पूर्वी चंपारण 21.68

गया 20.70

बांका 20.60

बेगुसराय 20.48

समस्तीपुर 19.88

कैमूर 18.58

सारण 18.21

अररिया 17.13

पटना 16.38

ओरंगाबाद 16.27

नालंदा 15.01

गोपालगंज 13.52

मधेपुरा 13.50

वैशाली 13.49

मुजफ्फरपुर 11.83

भागलपुर 11.78

दरभंगा 11.21


बक्सर 9.09


पूर्णिया 7.34


पश्चिम चंपारण 5.23


प्रतिशत

Previous Post Next Post