परिषदीय स्कूलों से 'गायब' हुए शाहजहांपुर के 39117 विद्यार्थी

परिषदीय स्कूलों से 'गायब' हुए शाहजहांपुर के 39117 विद्यार्थी

 परिषदीय स्कूलों से 'गायब' हुए शाहजहांपुर के 39117 विद्यार्थी

बरेली। शैक्षिक सत्र 2023-24. के मकाबले शैक्षिक सत्र 2024-25 में परिषदीय स्कूलों में 17.09 लाख छात्र घट जाने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है। स्कूलों को नोटिस जारी कर लगातार स्पष्टीकरण मांगा जा रहा है। बड़ी संख्या में ऐसे छात्र हैं जिनके विषय में स्कूलों को जानकारी ही नहीं है कि उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी या कहीं दूसरे स्कूल में प्रवेश ले लिया। अब शिक्षक घर-घर जाकर उनकी जानकारी जुटा कर यू डाइस पोर्टल पर डाटा अपडेट करने में जुटे हैं।



शैक्षिक सत्र 2023-24 में प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में 1,48,18053 छात्र-छात्राओं का प्रवेश हुआ था। शैक्षिक सत्र 2024-25 में यह संख्या घटकर 1,31.84777 रह गई। इस तरह चीते सत्र के मुकाबले सत्र 2024-25 में पुरे प्रदेश में 16 लाख 33 हजार 276 वद्यार्थी कम हो गए। पहली अप्रैल से नए शैक्षिक सत्र 2025-26 की मुरुआत हो गई। पूरे प्रदेश में नवीन नामांकन शुरू किए गए। उसके बादजब 4 अप्रैल को यू डाइस पोर्टल पर छात्रों का. डाटा देखा गया तो यह संख्या

1,28,41594 निकली। यानी कि नवीन सत्र में बीते सत्र के मुकाबले 343183 छात्र और कम हो गए। इस डाटा के बाद पूरे प्रदेश में हड़कंप मच गया। स्कूल शिक्षा महानिदेशक ने सभी जिलों को पत्र जारी कर दोनों शैक्षिक सत्र के नामांकन गैप के संबंध में स्पष्टीकरण मांगा।


महानिदेशक के पत्र के बाद सभी जिलों में उन स्कूलों को नोटिस जारी किए गए, जहां नामांकन में बड़ा गैप है। बरेली में भी करीब 2114 स्कूलों को


नोटिस जारी किए गए हैं। यहां 40702 बच्चों का गैप प्रदर्शित हो रहा है। बीएसए ने नोटिस जारी कर संबंधित बच्चों का हर हाल में डाटा इंपोर्ट कर अपडेट करने का निर्देश दिया है। एक-एक छात्र के स्पष्ट कारण के साथ में शिक्षकों का जवाब तलब किया गया है। अन्यथा की स्थिति में संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक इंचार्ज प्रधानाध्यापक का वेतन अग्रिम आदेशों तक अवरुद्ध करते हुए एक वेतन वृद्धि भी रोकने की चेतावनी दी गई है।

गैप के कारणों की हो रही है पड़तालः एडी बेसिक


एडी बेसिक अजीत कुमार ने बताया कि कक्षा एक में छह वर्ष तक के छात्रों के प्रवेश की बाध्यता के चलते छात्र संख्या में गिरावट हुई है। कोविड के बाद बहुत से परिवार जिले के बाहर चले गए। इसके चलते भी छात्र कम हुए है। हालांकि फिर भी इतना अधिक गैप नहीं होना चाहिए। मंडल के चारों जिलों में इसकी पड़ताल चल रही है। साथ ही युद्ध स्तर पर स्कूल चलो अभियान बलाकर छात्रो के प्रवेश सुनिश्चित कराए जा रहे हैं।

घर-घर खोजे जा रहे हैं छात्रः

बीएसए के नोटिस के बाद शिक्षक उन बच्चों की खोजबीन में जुट गए हैं जिन्होंने सत्र 2023-24 में उनके विद्यालय में प्रवेश लिया था। इसकी पड़ताल की जा रही है कि आखिर सत्र 2024-25 और सत्र 2025-26 मेंइन बच्चों ने प्रवेश क्यों नहीं लिया। यह भी देख रहे कि इन बच्चों नेकहीं और प्रवेश लिया है अथवा पढ़ाई छोड़ दी है। यदि पढ़ाई छोड़ दी है तो इनका तत्काल प्रवेश कराया जाएगा।

ज्यादा गैप वाले जिले पर

जिला --  छात्र संख्या

बहराइच : --54566

खीरी: --  44932

जौनपुर-  44668

आजमगढ़- 44642

बाराबकी:- 44451

सीतापुर: - 42005

कुशीनगर:- 40482

बलिया :- 37768

Post a Comment

Previous Post Next Post